30 जनवरी

कांग्रेस संविधानके मसौदेको सुधारा। प्यारेलाल, सुधीर घोष, मौलनाओं और सिन्धी शिष्टमण्डलके साथ बातचीत की। वल्लभभाई पटेलके साथ बातचीत की, शाम 4.30 बजे भोजन किया और बातचीत जारी रही। मणिबहन पटेलने बातचीत रोककर गांधीजी को प्रार्थनाका समय होने की याद दिलाई। मनु गांधी और आभा गांधीके कन्धोंका सहारा लेकर गांधीजी ने शामको प्रार्थना-सभाके लिए प्रस्थान किया। जैसे ही वे प्रार्थना-सभाके समीप पहुँचे कि किसी ने बहुत करीबसे तीन गोलियाँ उनपर दाग दीं। गांधीजी जमीन पर गिर गये और शाम 5.17 पर उन्होंने अन्तिम विदा ले ली।