सामान्य प्रश्न

Q. 1. गांधीजी को सर्वप्रथम महात्मा किसने कहा था?

Ans. गांधीजी को महात्मा किसने कहा था, इस संदर्भ में सरकार के पास कोई प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार नोबल पुरस्कार विजेता रबिंद्रनाथ टैगोर ने 1915 में गांधीजी को महात्मा कहा था।

Q. 2. गांधीजी को राष्ट्रपिता की उपाधि कब प्रदान की गई?

Ans. गांधीजी को राष्ट्रपिता की उपाधि से संबंधित कोई अधिकारिक रिकाॅर्ड या सूचना भारत सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है। विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुभाष चन्द्र बोस ने गांधीजी को आजाद हिन्द रेडियो रंगून से 4 जून 1944 को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।